Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bansal
3 months ago
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ की श्रीडूंगरगढ़ व सूड़सर तहसील की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सूड़सर तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की। बैठक के बाद किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम का तत्काल भुगतान, जर्जर एवं बाधित विद्युत लाइनों का नवीनीकरण, किसानों को बकाया तार, खंभे, इंसुलेटर सहित कृषि विद्युत सामग्री उपलब्ध करवाने तथा बिजली विभाग की एफआरटी टीम द्वारा समय पर फाल्ट दुरुस्त करने की मांग की गई।
इसके साथ ही किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध करवाने तथा खाद के साथ अनावश्यक अन्य सामग्री की टैगिंग पर रोक लगाने की मांग रखी गई। कृषि मंडी में किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो 13 अगस्त को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।
इस दौरान श्रवण सिंह पुंदलसर, सांवतसर ग्राम अध्यक्ष मांगीलाल धारणियां, उतमनाथ सिद्ध, श्योपत बिश्नोई, बलवंत सेन, राजेंद्र वाल्मीकि, गणेश नायक, मांगीलाल बिश्नोई, तेजाराम सहित कई किसान उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: