Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटना पर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने जताई कड़ी आपत्ति

rk
1 month ago
पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटना पर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने जताई कड़ी आपत्ति

पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटना पर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने जताई कड़ी आपत्ति
बीकानेर बार एसोसिएशन, बीकानेर ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई अत्यंत गंभीर एवं निंदनीय घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अधिकारी मतदाता सूची के निरीक्षण हेतु गए थे, जहां असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उनकी न्यायिक कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की गई, जो न्यायपालिका की गरिमा के विरुद्ध है।
बार एसोसिएशन, बीकानेर का मानना है कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं न्यायिक प्रणाली के लिए अत्यंत घातक हैं। यदि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की गई, तो इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।एसोसिएशन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए तथा न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, बार एसोसिएशन, बीकानेर ने यह भी कहा कि यदि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया, तो देश में न्यायिक व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: