Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पुलिस से बचने के लिए प्लांट में काम करने लगा आरोपी लेकिन पुलिसकर्मी पहुंच गया ड्राइवर बनकर, कई मामलों का आरोपी गिरफ्तार

rk
6 hours ago
पुलिस से बचने के लिए प्लांट में काम करने लगा आरोपी लेकिन पुलिसकर्मी पहुंच गया ड्राइवर बनकर, कई मामलों का आरोपी गिरफ्तार

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 27 जून को परिवादी सुरेन्द्र खत्री ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसकी बाइक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी की जानकारी सामने आयी। इस दौरान जानकारी सामने आयी कि आरोपी ने चोरी की गई बाइक से पादू कलां मेंं एक महिला के साथ लूट की। जिसके बाद मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में बाइक का एक्सीडेंट हो गया तो आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले में टीम गठन किया और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाते हुए नागौर के रहने वाले 2500 रूपए के इनामी भींयाराम उर्फ भीमला उर्फ भीमा नायक को गिरफ्तार किया है।

 

 
आरोपी शातिर प्रवृति का है और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल का भी प्रयोग नहीं कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बचने के लिए सोलर प्लांट पर काम करना शुरू कर दिया। इसकी भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने कांस्टेबल को उसी प्लांट में ट्रेक्टर चलाने के लिए भेजा गया। जहां पर पुरी तरीके से तस्दीक के बाद आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी साथ में काम करने वालों से मोबाइल मांग कर फोन करता था। 


आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुक्तप्रसाद थाने में दो, पादू कला नागौर में लूट का एक मामला, कोतवाली थाने का वारंटी होने के साथ अन्य थानों में भी प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाानािधकारी विक्रम तिवाड़ी, हेतराम, गणेशाराम शामिल रहें। 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: