आम आदमी पार्टी ने इन-इन वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किये
आम आदमी पार्टी ने इन-इन वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किये
बीकानेर शहर। बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से बीकानेर नगर निगम एवं नोखा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों को टिकट वितरित किए गए। पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित टिकट वितरण कार्यक्रम में चयनित प्रत्याशियों को पार्टी का टिकट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा एवं राजस्थान सहकारी त्रिलोकदीप की मौजूदगी में पार्टी की चुनावी रणनीति और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 से ओबीसी वर्ग में त्रिलोक चंद, वार्ड संख्या 36 से ओबीसी महिला वर्ग की संतोष, वार्ड संख्या 27 से सामान्य वर्ग में एडवोकेट पवन पुरोहित, वार्ड संख्या 10 से ओबीसी वर्ग में मंगल प्रजापत तथा वार्ड संख्या 62 से सामान्य वर्ग में माल सिंह पुरोहित को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी प्रकार नोखा नगर पालिका के वार्ड संख्या 8 से सामान्य वर्ग के जुगल किशोर तथा वार्ड संख्या 16 से अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के राजू गटानी को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।
टिकट वितरण कार्यक्रम में एडवोकेट हनुमान चौधरी, पवन ठाकुर, पूंसा महाराज एवं संजय पाल सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। सडक़, पानी, सफाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और नगर निकाय में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।
टिकट वितरण के साथ ही आम आदमी पार्टी ने संबंधित वार्डों में जनसंपर्क अभियान एवं चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ मिलकर आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ