Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

दुष्कर्म के मामले में तीन महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Bansal
2 weeks ago
दुष्कर्म के मामले में तीन महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में तीन महीने से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुभाष बिश्नोई निवासी धरनोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मतोड़़ा गांव के पास भारतमाला सड़क मार्ग स्थित रेस्ट एरिया से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पांचू थाने में दुष्कर्म के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। मामले में आरोपी सुभाष बिश्नोई पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और ट्रकों में सफर कर रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे भारतमाला सड़क मार्ग के रेस्ट एरिया से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम की अहम भूमिका रही। टीम में एएसआई रामनिवास ज्यानी और कांस्टेबल सुनील भी शामिल थे। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: