थार व पिकअप आपस में भिड़ी, तीन जने हुए घायल, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
थार व पिकअप आपस में भिड़ी, तीन जने हुए घायल, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
देशनोक। राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर अग्निशमन केंद्र के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। सडक़ पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में एक थार गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में थार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर देशनोक अग्निशमन केंद्र के समीप थार गाड़ी के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के लिए थार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर किया रेफरहादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में थार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया दिया गया है।देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति न बने।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस दुर्घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ