Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज


 दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर।  सुदंर नहीं होने व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल देने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई सुभाष कुमार को दी गई है।कस्बे के प्रताप बस्ती निवासी दीपिका पुत्री खियांराम ओड ने थाने पहुंचकर अपने पति मघाराम उर्फ अमित, ससुर किसनलाल ओड, सास तुलछादेवी, ननद रीना निवासी रघुनाथपुरा, सूरतगढ़ के खिलाफ आरोप लगाए है। पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह 13 दिसंबर 2022 में हुआ। उसके पिता ने विवाह में घरेलू सामान, नगदी, गहने आदि दहेज में दिए। परंतु आरोपियों ने विवाह के कुछ ही समय बाद सुदंर नहीं होने, दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख नगदी नहीं देने, बेटी के जन्म पर छूछक नहीं देने के लिए तंग परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। 2 अगस्त 2026 को आरोपियों ने दहेज की मांग के लिए मारपीट करते हुए उसकी ढाई साल की बेटी को जबरन रख लिया व तीन माह के पुत्र के साथ उसे घर से निकाल दिया। 20 सितंबर 2026 को आरोपी उसके पीहर के घर आए व दहेज लाने पर ही रखने की बात कही और स्त्रीधन लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: