Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

दो  दिवसीय गणगौर महोत्सव खेलण दो गणगौर का भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ

rk
2 months ago
दो  दिवसीय गणगौर महोत्सव खेलण दो गणगौर का भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ


दो  दिवसीय गणगौर महोत्सव खेलण दो गणगौर का भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ
बीकानेर।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर के धरणीधर तालाब पर हिंदी न्यूज वेबसाइट आपणी हथाई और अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के संयुक्त तत्वाधान व भारतीय स्टेट बैंक और टाटा पावर द्वारा प्रायोजित दो  दिवसीय गणगौर महोत्सव खेलण दो गणगौर का भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ।दो दिन चले इस कार्यक्रम में सोमवार को दातनिया कॉम्पिटिशन और गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, साथ ही बच्चियों और महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के पहले दिन बाड़मेर से आए कलाकार के फायर डांस को देख कर हर कोई दंग रह गया। स्वर संगम म्यूजिक एंड फिल्म कंपनी के कलाकार भाई सूर्या ने गणगौर के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया वहीं घुडला घूमर की प्रस्तुति भी शानदार रही। पहले दिन के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्यमी कन्हैयालाल कल्ला रहे।
 खेलण दो गणगौर कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाओं और बालिकाओं की जबरदस्त भीड़ धरणीधर पर रही और पूरा धरणीधर तालाब गवरजा के रंग में डूबा नजर आया। मंगलवार को गणगौर वॉक को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज नजर आया और करीब 100 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मिस गणगौर प्रतियोगिता मे गणगौर के वेश में आई महिलाओं एवं बालिकाओं ने दर्शकों का मन मोहा। कामाक्षी आचार्य और गोपाल व्यास ( गोपसा ) ने गणगौर और ईशर का स्वरूप धारण कर सजीव गणगौर- ईशर झांकी में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान लोक गायक भैरूरतन पुरोहित ( बाबू काका ) ने पारंपरिक गणगौर गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।गणगौर वॉक व मिस गणगौर प्रतियोगिता का संचालन गोपाल बिस्सा द्वारा किया गया।
यह रही प्रतियोगिताओं की विजेता 
दो दिवसीय हुए इस कार्यक्रम में दातनिया कॉम्पिटिशन में प्रथम खुशी,द्वितीय राधिका व्यास और तृतीय स्थान प्रियांशी अग्रवाल ने हासिल किया। गणगौर साज सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार गोपी व्यास,द्वितीय पुरुस्कार खुशबू ओझा और तृतीय स्थान के लिए राजेश जोशी  को पुरुस्कार दिया गया।
गणगौर वॉक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रामा ओझा ने जीता द्वितीय स्थान पर प्रियंका मारू रही और तीसरा स्थान पूजा राजपुरोहित ने प्राप्त किया। मिस गणगौर प्रतियोगिता में रनर अप कुसुम पंवार रही वहीं मिस गणगौर 2026 का खिताब राजेश्वरी सुथार ने प्राप्त किया।सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चियों की होंसला अफजाई के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिये गए।
कार्यक्रम मे विधायक जेठानंद व्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आध्यात्मिक और लोक संस्कृति से परिपूर्ण यह आयोजन बेहद खास है। कार्यक्रम में टाटा पावर के धर्मेंद्र पुरोहित, समाजसेवी सुनील सोनी, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, भाजपा नेत्री आरती आचार्य, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान, बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव, शिव शक्ति साधना पीठ के संदीप किराडू, ऐश्वर्य बिन्नाणी, धारणीधर ट्रस्ट के दुर्गाशंकर आचार्य  व राजकुमारी व्यास  बतौर अतिथि मौजूद रहे।
 दो दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में तान्या पुरोहित, ज्योति स्वामी,पूजा आचार्य, किट्टी अरोड़ा,पिंकी जैन,शिखा सेठिया और कृष्णा कंवर निर्णयक के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीकानेर के प्रतिष्ठित मंच संचालक रविंद्र हर्ष और आरजे आकांक्षा जैन ने किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: