दो घरों में सेंधमारी, नकदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार
लूणकरणसर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार लूणकरणसर के सेक्टर नंबर-4 निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात चोरों ने 18 नवंबर को उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।वहीं दूसरी वारदात वार्ड नंबर-35 लूणकरणसर निवासी वीरपाल कौर पत्नी प्रमजीत सिंह के घर हुई। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर को अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर 1 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 90 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों की जानकारी जुटाने में लगी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ