चोरों का आतंक: दो दुकानों के ताले तोड़े,सामान और नकदी लेकर फरार
चोरों का आतंक: दो दुकानों के ताले तोड़े,सामान और नकदी लेकर फरार
नोखा। बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में अज्ञात चोरों ने बीती रात दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित ठेले और जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास की पान की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना का पता चला।
जानकारी के अनुसार, चोर दुकानों से गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान चुराकर ले गए। दुकानदार लीलू माली ने बताया कि उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब 4 हजार रुपये कीमत का गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान ले गए।
चोरों ने पास ही स्थित एक अन्य दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं टूटने पर वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एएसआई बलवान सिंह और कांस्टेबल पुखराज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
कस्बे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में चिंता और नाराजगी है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ