4 रेलसेवाओ का सरसावा स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
बीकानेर। रेलवे द्वारा आगामी सत्संग में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 31 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक 04 रेलसेवाओ का सरसावा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी -बाड़मेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 30 अगस्त 2026 से 01 सितंबर 2026 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 06:40 बजे आगमन एवं 06:41 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर -हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 31 अगस्त 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन एवं 12:56 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 01 सितंबर 2026 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 18.35 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर- जम्मू तवी एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 31 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 21.33 बजे आगमन एवं 21.34 बजे प्रस्थान करेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ