Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

किशोर ने लाखों रुपये से भरा बैग किया पार, घटना सीसीटीव में कैद

Bansal
8 hours ago
किशोर ने लाखों रुपये से भरा बैग किया पार, घटना सीसीटीव में कैद


किशोर ने लाखों रुपये से भरा बैग किया पार, घटना सीसीटीव में कैद
, नोखा। नोखा के बागड़ी शिव मंदिर में मायरे के कार्यक्रम के दौरान चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। भांजी का मायरा भरने आए परिवार का करीब 4 लाख रुपये नकद से भरा बैग महज सात मिनट में चोरी हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक किशोर बैग ले जाता हुआ दिखाई दे रहा हैजानकारी के अनुसार मालचंद और मनोज कुमार जोशी अपनी भांजी का मायरा भरने के लिए नोखा आए थे। बागड़ी शिव मंदिर में मायरे की रस्में चल रही थीं और परिवार के सदस्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका एक बैग, जिसमें करीब 4 लाख रुपये नकद रखे हुए थे, चोर लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि मंदिर में भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महज सात मिनट में वारदात को अंजाम दिया। जब परिजनों को बैग गायब होने का पता चला तो मौके पर हडक़ंप मच गया।
घटना के बाद मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें करीब 12-13 साल का एक किशोर बैग उठाकर ले जाता हुआ नजर आया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोर अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान और बैग की तलाश में जुटी है। मायरे जैसे शुभ अवसर पर हुई इस वारदात से परिवार में मायूसी छा गई है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी को पकडक़र नकदी बरामद करने की मांग की है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: