Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

Bansal sadi
1 week ago
बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बिजली फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंची टीम पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर बिजली फॉल्ट ठीक करने गई टीम की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर 5-6 युवकों ने रास्ता रोक दिया और पथराव शुरू कर दिया। युवकों ने बिजली ठीक करने में देरी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद बिजली विभाग ने मोहल्ले में चल रहे अवैध कनेक्शन काटे, वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस करीब 2 घंटे तक तैनात रही।

 

 

घटना रविवार रात करीब 11 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में लोहिया पार्क के पास हुई। जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नंबर-46 में रविवार रात करीब 11 बजे  टीम को बिजली लाइन में फॉल्ट आने की सूचना मिली थी। बताया गया कि फॉल्ट के कारण वार्ड के सभी घरों की बिजली बंद हो गई है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और बिजली लाइन की मरम्मत करते हुए फ्यूज बदलने का काम शुरू किया। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम के साथ पथराव और धक्का-मुक्की करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अब घटना में शामिल युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: