किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एकशिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नौ सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।नोखा थाना क्षेत्र के गांव मडलास निवासी विजयमाल पुत्र ईमीचंद जाट वर्तमान में बीकानेर के उदासर फांटा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। वह एलन इंस्टीट्यूट में फिजिक्स पढ़ाता था।मृतक के भाई मूलचंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि विजयपाल किराये के मकान में अपने बेटे के साथ रहता था। परिवार में उसकी माता, पिता, छोटे भाई और चाची की मृत्यु हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते विजयमाल तनाव में रहता था। इसी तनाव के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ