Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अज्ञात कारणों से सडक़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत

Bansal sadi
5 hours ago
अज्ञात कारणों से सडक़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत


अज्ञात कारणों से सडक़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से शिक्षक की हुई दर्दनाक मौत
 बज्जू। गोड़ू-बज्जू सडक़ मार्ग पर  सडक़ हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर घायल हुए शिक्षक सुशील कुमार बैनीवाल को परिजन तत्काल बज्जू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार सुशील कुमार अपनी मोटरसाइकिल से गोड़ू माइनर स्थित अपनी ढाणी की ओर जा रहे थे। रविवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच गोड़ू रोड पर कृषि फार्म के पास उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। सडक़ से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुशील कुमार को बज्जू सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: