Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

टीचर से लाखों की ठगी, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए पैसे

rk
1 month ago
टीचर से लाखों की ठगी, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए पैसे

टीचर से लाखों की ठगी, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए पैसे

सादुलपुर के राघा बड़ी निवासी एक शिक्षक के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि राघा बड़ी निवासी मानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानसिंह वर्ष 2015 से चैनपुरा छोटा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मानसिंह की पहचान चैनपुरा छोटा निवासी सुरेश कुमार बिश्नोई से हुई थी। जुलाई 2023 में सुरेश कुमार ने मानसिंह की मुलाकात कुलोठ खुर्द निवासी रोहताश कुमार से करवाई। सुरेश ने मानसिंह को बताया कि रोहताश रेलवे में नौकरी लगवाने का काम करता है।

 आरोपियों ने मानसिंह के बेटे ललित और कालरी निवासी सत्यवीर सिंह के बेटे मोहित को स्टेशन मास्टर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए की मांग की गई। मानसिंह ने दोनों युवकों के दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिए और कुल 30 लाख रुपए देने पर सहमति व्यक्त की।
 मानसिंह ने आरोप लगाया कि अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के बीच उसने अपने विभिन्न मोबाइल नंबरों से आरोपी रोहताश कुमार के खातों में 21.85 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। शेष 8 लाख 15 हजार रुपए नकद दिए गए। इस लेनदेन में कालरी निवासी सत्यवीर ने भी 15 लाख रुपए फोन-पे के माध्यम से मानसिंह के खाते में भेजे थे, जो आगे आरोपियों को दिए गए। पीड़ित के अनुसार, लंबे समय तक आरोपी नौकरी लगवाने का भरोसा देते रहे। संदेह होने पर 13 अप्रैल 2024 को मानसिंह अपने साथियों के साथ आरोपी रोहताश कुमार के घर कुलोठ खुर्द पहुंचे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: