ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई
गजनेर। गजनेर थाना क्षेत्र में मोखा से नोखा जाने वाली सडक़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी मोहित ने बताया कि उसके चचेरे भाई पंकज को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक,मोखा से नोखा रोड पर स्थित श्री करणी मिनरल्स के पास यह हादसा हुआ। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर लगने से पंकज सडक़ पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कर रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आएंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ