भीड़ में मौका का फायदा उठाकर युवक ने महिला के गले से सोने का हार किया पार
भीड़ में मौका का फायदा उठाकर युवक ने महिला के गले से सोने का हार किया पार
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बस में चढ़ रही महिलाके गले से सोने के आभूषण चोरी की वारदात सामने आई है। परिवादी लाधुराम पुत्र रावताराम जाति जाट निवासी रीड़ी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को उसकी भाणजी गीता पत्नी संतोष गोदारा निवासी जैतासर गांव रीड़ी में वीर विग्गाजी महाराज के मंदिर में दर्शन करने के लिए आयी हुई थी।
शाम को दर्शन करके जैतासर जाने के लिए गांव से बस में चढ़ी तभी पिछे से एक आदमी भी बस में चढ़ा जिसने भीड़ का फायदा उठाकर विवाहिता के गले मे पहना सोने के तेरह फुलडो व मोतियों का हार तोडक़र चोरी कर लिया और चोरी करके वापिस बस से उतरने लगा तभी विवाहिता को घटना का अहसास हुआ तो हल्ला किया तो आरोपी को मौके पर मौजूद पुत्रीयों व आस पास खड़े लोगों ने पकड़ा इससे पहले ही आरोपी ने चोरी किया हार अपने एक साथी को दे दिया जो हार लेकर मौका पर से फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी का नाम पुछा तो आरोपी ने अपना नाम श्यामलाल बावरीया बताया, मौके पर काफी भीड हो गयी थी इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौका पर से फरार हो गया और अपनी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 18 वीएस 6175 वहीं छोड गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ