Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

तेज अंधड़ से महाजन में बिजली व्यवस्था ठप:पेड़ और खंभे गिरने से कई क्षेत्र प्रभावित,

rk
2 months ago
तेज अंधड़ से महाजन में बिजली व्यवस्था ठप:पेड़ और खंभे गिरने से कई क्षेत्र प्रभावित,

तेज अंधड़ से महाजन में बिजली व्यवस्था ठप:पेड़ और खंभे गिरने से कई क्षेत्र प्रभावित, रातभर अंधेरे में रहे लोग

महाजन महाजन कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात तेज अंधड़ और हवाओं के झोंकों ने जनजीवन को प्रभावित किया। रात करीब 11:30 बजे अचानक आए अंधड़ के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार सुबह तक आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।

विद्युत विभाग के एईएन राजेंद्र लेगा ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 7, मेघवालों के मोहल्ले में 2 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं और लो टेंशन लाइन भी प्रभावित हुई है। इसी तरह, वार्ड नंबर 6, रामबास में 3 खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 5 अन्य खंभों को नुकसान पहुंचा।

इन क्षेत्रों में लगभग 70 से 80 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे मंगलवार शाम तक सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जेईएन अनिल कुमार जांगिड़, जेईएन भूपेन्द्र कुमार और सहायक कर्मचारी मनीष आचार्य, रूपेश कुमार, कानसिंह, भवानी शंकर सहित विभाग की टीम मौजूद है और मरम्मत कार्य में जुटी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: