Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

जिम्बाब्वे के साथ टक्कर से पहले ही तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पिक्चर

rk
4 months ago
जिम्बाब्वे के साथ टक्कर से पहले ही तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पिक्चर

जिम्बाब्वे के साथ टक्कर से पहले ही तय हो जाएगी सेमीफाइनल की पिक्चर 

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में गुरुवार का दिन बेहद अहम होने वाला है. एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले हैं. एक ओर भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच है तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है. ये भिड़ंत सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकते हैं. यानी यह सिर्फ दो मैच नहीं, बल्कि चार टीमों की किस्मत का फैसला है. चेन्नई में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती होगी. दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 पर पहुंच गया है. ऐसे में सिर्फ जीत काफी नहीं, बल्कि बड़ी जीत जरूरी है. टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता टॉप ऑर्डर का फॉर्म है. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा अभी तक लय में नहीं दिखे हैं, जबकि ईशान किशन अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी अपनी स्ट्राइक रेट बढ़ानी होगी. गेंदबाजी में हालांकि भारत मजबूत नजर आता है. बुमराह शानदार फॉर्म में हैं और अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती का साथ टीम को संतुलन देता है. भारत के लिए समीकरण साफ है. जिम्बाब्वे को हराना और वह भी बड़े अंतर से.


वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें अभी तक सुपर-8 में अपराजित हैं. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर साबित किया कि उनकी गेंदबाजी कितनी संतुलित है. यह मुकाबला तय करेगा कि सेमीफाइनल की दौड़ में कौन बढ़त बनाएगा.

भारत के लिए क्यों अहम है अहमदाबाद की महाटक्कर

दिलचस्प बात यह है कि भारत का भविष्य सिर्फ उसके अपने मैच पर निर्भर नहीं है. अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो भारत के लिए रास्ता आसान हो सकता है. लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है, तो मेजबान टीम के लिए समीकरण और उलझ जाएंगे. यानी चेन्नई और अहमदाबाद दोनों मैदानों पर होने वाले नतीजे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

अब समझ लीजिए समीकरण
भारत का मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. इससे पहले अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के मुकाबले का नतीजा सामने आ जाएगा. अगर विंडीज मैच जीता तो फिर भारत के लिए मुश्किल होगी. क्योंकि तब भारत सभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ भी करे की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में भी जिम्बाब्वे से हार जाए.

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: