Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सिंथेसिस के विद्यार्थीयों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणाम

rk
2 months ago
सिंथेसिस के विद्यार्थीयों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणाम

सिंथेसिस के विद्यार्थीयों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणाम

 बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस इंस्टीट्यूट के प्री फाउंडेशन विंग की सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि एसओएफ के द्वितीय लेवल के घोषित परिणाम में संस्थान की कक्षा 12वीं की छात्रा तनुश्री चौधरी ने विज्ञान विषय में पूरे भारत में 105 रैंक और पूरे राजस्थान में 9 वीं रैंक हासिल की है। इन्हें इस उपलब्धि के लिए रू 500 का नकद पुरस्कार व जॉनल एक्सीलेंस अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। 

 इसी प्रकार कक्षा 10वीं की छात्रा ऐश्रा भट्ट ने अंग्रेजी विषय में पूरे राजस्थान में 19 वीं रैंक और साइंस विषय में पूरे राजस्थान में 29 वीं रैंक हासिल की है। ऐश्रा को इस उपलब्धि के लिए जॉनल एक्सीलेंस अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ है। कक्षा 11वीं के छात्र देवांश सोलंकी ने विज्ञान विषय में पूरे राजस्थान में 51 वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान से 6 विद्यार्थी पूरे राजस्थान जॉन में टॉप 500 विद्यार्थियों की सूची में शामिल है। 

विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, इस परीक्षा के लिए विशिष्ट टैस्ट सीरीज, हर विषय पर समतुल्य ध्यान अपने कठोर परिश्रम और पेरेंट्स के मोटीवेशन को दिया। गुुरुजनों ने बच्चों को विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। गुरूजनों द्वारा बच्चों को मोटीवेट किया गया कि यह सफलता की पहली सीढी है और अब लगातार इसी प्रकार से कठोर परिश्रम करना है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: