खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस समबंध में पूगल पुलिस थने में पदमपुर निवासी भेराराम ने स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 सितंबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार उसके बेटे व उसके दोस्त की मौत हो गयी। वहीं एक व्यक्ति घायल है। जिसका पीबीएम में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ