Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

इंदिरा गांधी नहर में गिरी स्विफ्ट कार, एक ओर युवक का शव मिला

Bansal
2 weeks ago
इंदिरा गांधी नहर में गिरी स्विफ्ट कार, एक ओर युवक का शव मिला


इंदिरा गांधी नहर में गिरी स्विफ्ट कार, एक ओर युवक का शव मिला
 छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 655 आरडी पर हुए कार हादसे में लापता युवक इमरान का शव सोमवार सुबह तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खोज निकाला। शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास मिला।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात 655 आरडी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई थी। कार में पांच लोग सवार बताए गए थे, जिनमें से तीन युवक तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो युवक लापता हो गए थे। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया था।
एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल एवं टीम कमांडर शिवराज सिंह ने बताया कि टीम ने 23 अक्टूबर की रात को ही डीप डाइविंग किट की मदद से करीब 20 फीट गहरे पानी से स्विफ्ट कार को बाहर निकालने का कार्य किया था। इसके बाद नहर में लापता युवक की तलाश जारी रखी गई। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह इमरान का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे 670 आरडी के पास बरामद हुआ।
नहर में लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी रही। अभियान में टीम कमांडर हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल महेश, गुरदीप, नरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, गुरलाल और विष्णु शामिल रहे।
छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा चिकित्सकीय टीम की मौजूदगी मैं करवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: