टायर फटने से नहर में गिरी स्विफ्ट कार, एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
टायर फटने से नहर में गिरी स्विफ्ट कार, एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
छतरगढ़। पंचायती राज चुनाव के बीच छतरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी नहर की 655 आरडी पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। कार में सवार तीन अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार 682 आरडी की तरफ से नहर की पटरी पर होते हुए आ रही थी। इसी दौरान कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि कार में कुल पांच व्यक्ति सवार थे। इनमें से तीन लोग नहर में तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं, हादसे में प्रेम (23) की डूबने से मौत हो गई। उसका शव नहर से निकलवाकर छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे में इमरान (18) भी नहर में डूब गया, जिसकी तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। कार में सवार अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान लियाकत, माशूक और रफीक के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में नहर में डूबे दूसरे युवक की तलाश जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ