Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर में इस जगह मिली संदिग्ध सुरंग, जासूसी की आशंका से हड़कंप

rk
2 months ago
बीकानेर में इस जगह मिली संदिग्ध सुरंग, जासूसी की आशंका से हड़कंप

बीकानेर में इस जगह मिली संदिग्ध सुरंग, जासूसी की आशंका से हड़कंप

बीकानेर। हर के अत्यंत संवेदनशील सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी का प्रयास सामने आया है। मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) की सतर्कता के चलते सैन्य क्षेत्र की परिधि के नजदीक 10 फुट लंबी टनलनुमा संदिग्ध संरचना का खुलासा हुआ है। इस टनल की बनावट और स्थान को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां संभावित जासूसी या सेंधमारी की आशंका जता रही हैं। सैन्य छावनी के पास डूंगर कॉलेज के पीछे मंगलवार को टनल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह स्थान छावनी से करीब सौ से डेढ़ सौ फीट की दूरी पर है। टनल की सूचना पर एमआई के अलावा कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। प्रारंभिक जांच में मौके से कई संदिग्ध उपकरण बरामद हुए हैं, जो किसी सुनियोजित गतिविधि की ओर इशारा करते हैं। इनमें हेडफोन्स, बिजली के तार और अन्य तकनीकी सामान शामिल हैं। हैरान करने बात यह है कि टनल के अंदर 23 मार्च के अखबार में लिपटी चार रोटियां भी मिली हैं।

यह गुफा किसने बनाई, इसके पीछे क्या उद्देश्य था और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है, सुरक्षा एजेंसियां इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं। यह गंभीर प्रश्न है कि सैन्य क्षेत्र के इतने करीब इस तरह की संरचना कैसे तैयार हो गई। मिलिट्री इंटेलीजेंस की सतर्कता को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसने समय रहते एक बड़े संभावित खतरे को टाल दिया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: