खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारे जैसा संदिग्ध ऑब्जेक्ट, PIA और उर्दू में लिखे है शब्द
खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारे जैसा संदिग्ध ऑब्जेक्ट, PIA और उर्दू में लिखे है शब्द
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के सुरजनसर-जालबसर के बीच रोही क्षेत्र में शनिवार सुबह एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने की जानकारी सामने आई है। यह गुब्बारा सहीराम राजूराम डूडी के खेत में मिला। बताया जा रहा है कि गुब्बारा हेलिकॉप्टरनुमा आकार का है। उस पर PIA और उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखे हुए बताए जा रहे हैं। खेत में काम कर रही महिला किसान ने गुब्बारे को खेजड़ी के पेड़ से बांध दिया।
गुब्बारा मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मौके पर पहुंचकर गुब्बारे की जांच कराने और इसकी वास्तविकता का पता लगाने की मांग की है ग्रामीणों के अनुसार कुछ महीने पहले भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर-लिखमादेसर की रोही में इसी तरह का गुब्बारा मिला था। उस समय भी मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा हुई थी।
फिलहाल गुब्बारा कहां से आया और इस पर लिखे शब्दों का क्या मतलब है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ