Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: संदेह होने पर चेक किया सीसीटीवी तो गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 hours ago
बीकानेर: संदेह होने पर चेक किया सीसीटीवी तो गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए

 बीकानेर: संदेह होने पर चेक किया सीसीटीवी तो गल्ले से गायब मिले हजारों रुपए 
 

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर चोरी का मामला सामने आया है। नोखा रोड स्थित अमित मेडिकोज में दवाई लेने पहुंचे एक युवक पर दुकान के गल्ले से 7 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घटना 8 नवंबर 2026 की दोपहर करीब 2:15 बजे की है। उस समय एक युवक दवाई खरीदने के बहाने अमित मेडिकोज पहुंचा था। मेडिकल स्टोर संचालक दिनेश कुमार नाई युवक को दवाई देने के लिए दुकान के पीछे गए हुए थे। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर मौके का फायदा उठाया और दुकान के गल्ले में रखी नकदी में से 7 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह बिना किसी को भनक लगे वहां से चला गया।

कुछ देर बाद जब दुकान संचालक दिनेश कुमार नाई ने गल्ले में रखे पैसों की जांच की तो उन्हें 7 हजार रुपए कम मिले। पहले उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई और फिर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। शिकायत के मुताबिक, फुटेज में दवाई लेने आया युवक गल्ले से रुपए निकालता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद दिनेश कुमार नाई ने गंगाशहर पुलिस थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: