बीकानेर रेंज में बीएसएफ के कैंप में घुसा संदिग्ध, जवानों ने दबोचा, जारी है पुछताछ
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आजादी के महापर्व से पहले बॉर्डर से सटे क्षेत्र में एजेंसियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। जो कि बीएसएफ के कैंप में बिना परमिशन के घुसा था। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर में की गयी है। जहां पर कैंप की दीवार फांदकर घुसे पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। बीएसएफ की 163वीं बटालियन के कैंप में आरोपी बिना परमिशन घुसा था। आरोपी के पास मिले मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों के मैसेज और कॉल डिटेल्स भी मिली है।
आरोपी लगातार इन नंबरों पर संपर्क कर रहा था। रिपोर्ट पर रायसिंहनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी भी हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- 9 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे आरोपी सुभाष चंदर पुत्र गोविंद राम निवासी गांव 02 एफएफ (श्रीगंगानगर) ने बीएसएफ कैंप परिसर में दीवार फांदकर घुसा, जिसे जवानों ने मौके पर ही पकड़ लिया। बीएसएफ ने 10 अगस्त को आरोपी की रायसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करवाई और रायसिंहनगर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
बीएसएफ टीम द्वारा प्रारंभिक पूछताछ और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कॉल रिकॉर्ड में कंट्री कोड पाकिस्तान (92) वाले मोबाइल नंबरों से संपर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी ने इन पाकिस्तानी नंबरों पर कई बार कॉल और मैसेज किए हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ