Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

rk
2 months ago
सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

 सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव

साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकाल और कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा. ज्योतिषियों की मानें तो, साल का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखेगा लेकिन फिर भी इसका प्रभाव अगले 1 महीने तक सभी राशियों पर पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि राशिनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा.


मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुल मिलाकर सकारात्मक दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और प्रयास भी ज्यादा करने होंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. किसी बड़े पद की प्राप्ति, प्रमोशन या अचानक लाभ मिल सकता है. स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं, लेकिन यह बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कुल मिलाकर यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा.

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण के परिणाम काफी हद तक अनुकूल दिखाई दे रहे हैं. करियर में परिवर्तन का समय आ सकता है और अगले एक से सवा महीने में ऐसा बदलाव संभव है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस समय यदि आप पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तो आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी यह समय अनुकूल है. यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना, बेचना या निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. लाभ की संभावना बनी हुई है.

मिथुन राशि- आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट चपेट से बचाव करें. 

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव अनुकूल नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. पुरानी बीमारी उभर सकती है या नई परेशानी सामने आ सकती है, और ठीक होने में समय लग सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. जो योजनाएँ आपने बनाई हैं, वे अगले एक महीने तक धीमी पड़ सकती हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें, क्योंकि यात्राओं में बाधा या परेशानी संभव है.

सिंह राशि- सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य को ही ग्रहण लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव आप पर विशेष रूप से पड़ेगा. पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है. करियर में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. नौकरी में संकट या व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए यह ग्रहण मिश्रित लेकिन अधिकतर सकारात्मक परिणाम देने वाला है. काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी. तनाव कम होगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. अचानक धन लाभ की भी संभावना है.

तुला राशि- तुला राशि वालों को स्वास्थ्य, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा. वैवाहिक जीवन में अनावश्यक विवाद हो सकते हैं. करियर में लापरवाही से नुकसान संभव है.
 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को करियर में अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. नौकरी में आरोप-प्रत्यारोप या अनचाहा स्थान परिवर्तन संभव है. स्वास्थ्य के मामले में छाती, फेफड़े, कान-नाक-गले की समस्या हो सकती है.

धनु राशि- धनु राशि के लिए ग्रहण सकारात्मक संकेत दे रहा है. आत्मविश्वास बढ़ेगा, मानसिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ संभव है.

मकर राशि- मकर राशि वालों के करियर पर ग्रहण का सीधा प्रभाव पड़ेगा. नौकरी या विभाग में परिवर्तन संभव है. वैवाहिक जीवन में मतभेद से बचें, रिश्तों को संभालकर रखें.

कुंभ राशि- ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव अधिक रहेगा. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. दुर्घटना या चोट से सावधान रहें. करियर या निवेश से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टाल दें.

मीन राशि- मीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है. यात्रा और आंखों से संबंधित समस्याओं में सावधानी रखें. करियर में किसी भी प्रकार का जोखिम अभी न लें.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: