Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

17 अक्टूबर को सूर्य गोचर, 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

Solar 2
7 hours ago
17 अक्टूबर को सूर्य गोचर, 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

17 अक्टूबर को सूर्य गोचर, 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान

Solar 4

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पिता का कारक ग्रह माना जाता है.  सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है.  अक्टूबर में सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ राशि वालों को करियर, धन, रिश्तों और सेहत से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है.

सूर्य गोचर कब होगा?

पंचांग के अनुसार, सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.  सूर्य करीब एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे,16 नवंबर 2026 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.  तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और वैदिक ज्योतिष में सूर्य को तुला में नीच का माना जाता है.  इसी वजह से इस गोचर को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव ला सकता है.  जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं.  अहंकार के कारण स्थिति बिगड़ने से बचें.  धन से जुड़े फैसले भी सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.  धन से जुड़ी योजनाओं में मनमुताबिक परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ सकता है.  अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं.  नौकरी और कारोबार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. 

कन्या राशि

सूर्य का तुला गोचर कन्या राशि वालों के खर्च बढ़ा सकता है.  गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च होने की संभावना है.  कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.  परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है.  वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा. 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है.  काम बनते-बनते रुक सकते हैं और प्रयासों के बावजूद परिणाम मिलने में देरी हो सकती है.  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.  मानसिक तनाव और स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस दौरान निवेश और करियर से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी रखनी होगी.  जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा.  ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी तरह का विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकता है.  मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में समय लग सकता है. 

सूर्य को मजबूत करने के लिए क्या करें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य की कृपा पाने के लिए रोज सुबह सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित किया जा सकता है.  जल में लाल फूल या रोली डालने की भी परंपरा है.  रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है. 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: