Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सूर्य पर राहु-केतु की छाया! ज्योतिषविद ने इन 6 राशियों को किया आगाह

rk
6 hours ago
सूर्य पर राहु-केतु की छाया! ज्योतिषविद ने इन 6 राशियों को किया आगाह

सूर्य पर राहु-केतु की छाया! ज्योतिषविद ने इन 6 राशियों को किया आगाह

15 मई यानी कल से ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. इस राशि में सूर्य का प्रवेश होते ही राहु-केतु का केंद्रीय योग बनेगा. दरअसल, वृषभ राशि से तीन कदम आगे सिंह राशि में केतु बैठा है और तीन कदम पीछे कुंभ राशि में राहु बैठा हुआ है. ऐसे में सूर्य के वृषभ राशि में आते ही राहु और केतु की सूर्य पर छाया रहेगी। ज्योतिषविद ने इस दुर्लभ संयोग को छह राशियों के लिए अशुभ बताया है.

मेष राशि
इस धनधान्य और निवेश के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है. रुपए के लेन-देन में लापरवाही नुकसान दे सकती है. स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहना जरूरी रहेगा. आंखों में परेशानी, सिरदर्द या चोट जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अगले कुछ समय तक जल्दबाजी से बचकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा.
उपाय: एक महीने तक रोज सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें.

मिथुन राशि
धन और कर्ज से जुड़े मामले चिंता बढ़ा सकते हैं. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. पुराने कर्ज चुकाने में आपका बहुत पैसा खर्च हो सकता है. 15 मई से 15 जून के बीच जोखिम वाली यात्राओं से बचने की सलाह है. अनचाहे ट्रांसफर के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आर्थिक और यात्रा संबंधी फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा.
उपाय: हर रविवार को गुड़ का दान करें या गाय को गुड़ खिलाएं.

कन्या राशि
अगले एक महीने तक विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है. चोट या दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है. संतान पक्ष के करियर और स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है. करियर में फिलहाल किसी बड़े बदलाव या जोखिम से बचना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी या लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है.
उपाय: हर रविवार को गुड़ का दान करें.

तुला राशि
यह राशि परिवर्तन नकारात्मक प्रभाव देने वाला साबित हो सकता है. करियर में किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी मुश्किलें बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. चोट, दुर्घटना और आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. नौकरी और पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं.
उपाय: रोज सुबह सूर्य भगवान के मंत्र का जप करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और वाहन चलाने में अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी. चोट लगने की आशंका बनी रह सकती है. करियर में किसी नए बदलाव या जोखिम से बचने की सलाह दी गई है. खानपान और पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. इस समय धैर्य और संयम के साथ काम करना बेहतर रहेगा.
उपाय: रोज सुबह स्नान करके सूर्य भगवान को जल अर्पित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर मानसिक दबाव अधिक रह सकता है. सूर्य का यह परिवर्तन आपके पक्ष में नहीं माना जा रहा है. क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. पढ़ाई करने वाले लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी. छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को भी नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
उपाय: रोज सुबह ओम आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: