Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

rk
2 months ago
सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है.जब सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव काफी शक्तिशाली माना जाता है. इस साल 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9:38 बजे सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मेष सूर्य की उच्च राशि है, इसलिए इस गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूर्य लगभग एक महीने तक यानी 15 मई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे, जिससे सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है. इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कई लोगों के लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है. खासतौर पर 5 राशियों को इस अवधि में सफलता, सम्मान और खुशखबरी मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

मेष राशि (Aries)
सूर्य का आपकी ही राशि में प्रवेश आपके आत्मबल और ऊर्जा को काफी बढ़ा सकता है. इस दौरान आपके भीतर नेतृत्व करने की क्षमता और निर्णय लेने का साहस मजबूत होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पहचान दिला सकती है .नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है.समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल माना जा सकता है.

 सिंह राशि (Leo)

यह गोचर आपके लिए रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. प्रेम संबंधों में बेहतर समझ बन सकती है. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग बन सकते हैं .

तुला राशि (Libra)

सूर्य का यह गोचर आपके संबंधों और साझेदारी के क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है,  वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को पार्टनरशिप में फायदा मिल सकता है. साथ ही, नए लोगों से संपर्क बनने से भविष्य में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भी आपकी पहचान मजबूत हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)

इस अवधि में आपके लिए रचनात्मक और सकारात्मक अवसर बढ़ सकते हैं. नौकरी और व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. निवेश से लाभ मिलने के संकेत बन सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी शुभ समाचार से घर का माहौल खुशहाल हो सकता है.

मकर राशि (Capricorn)

सूर्य का यह गोचर आपके लिए घर और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है. लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है. जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं.

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: