बीकानेर: कृषि आदान विक्रेताओं के चार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, बीजो के नमूने लिए
बीकानेर: कृषि आदान विक्रेताओं के चार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, बीजो के नमूने लिए
बीकानेर। विशेष रबी गुणवत्ता नियंत्रण अभियान के तहत उद्यान विभाग की टीम ने बीकानेर मंडी क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेताओं के चार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कृषि आदान निरीक्षक एवं सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने उद्यानिकी अधिकारी अनिरुद्ध विश्नोई के साथ यह कार्रवाई की। रबी सीजन में बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज एग्री क्यूसी एप के माध्यम से सरसों बीज के दो नमूने ऑनलाइन लिए गए।
सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज एवं उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। कृषि आदान विक्रेताओं को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से संबंधित नियमों का पालन करने तथा वैध लाइसेंस के अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसानों से संवाद कर उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वैज्ञानिक सिफारिशों के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करने और वैकल्पिक व जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों एवं विक्रेताओं को जागरूक किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ