सब्जी बीज विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण, तीन नमूने आहरित
बीकानेर। कृषि गुण नियंत्रण विशेष रबी अभियान के तहत उद्यान विभाग के कृषि आदान निरीक्षक सहायक निदेशक उद्यान श्री मुकेश गहलोत ने उद्यानिकी अधिकारी श्री रमेश भाम्भू के साथ जिला मुख्यालय के तीन सब्जी बीज विक्रेता फर्मों का औचक निरीक्षण किया। रबी सीजन के मध्यनजर सब्जी बीज गुणवत्ता सुनिश्चित करने के क्रम में तीन नमूने आनलाईन राज एग्री क्यूसी ऐप के माध्यम से आहरित किए।
गहलोत ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी सीड्स प्याज, मुली, गाजर, पालक, धनिया, गोभी, जीरा, मेथी, ईसबगोल इत्यादि उचित मूल्य पर मिले यह प्रयास किया जा रहा है। सब्जी बीज विक्रेता सीड्स कन्ट्रोल आर्डर-1983 में उल्लेखित प्रावधानों व नियमानुसार ही कार्य करते हुए किसानों को गुणवत्ता पूर्वक बीज आपूर्ति सुनिश्चित करें इसके पूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि आदान विक्रेता जारी वैध लाइसेंस अनुसार ही कृषि आदानों की बिक्री वैधानिक तरीके से सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान प्रगतिशील किसानों से भी संवाद कर जैविक खेती/प्राकृतिक खेती, उर्वरको का विवेकपूर्ण उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिक सिफारिश अनुसार संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु किसानों को सलाह दी। उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने हेतु वैकल्पिक उर्वरक उपयोग/जैव उर्वरक के उपयोग को बढावा देने हेतु कृषकों/विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ