खुलासा न्यूज,बीकानेर। एक किलो अवैध अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पांचू पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने 18 अक्टूबर 2024 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से करीब एक किलो अवैध अफीम जब्त की थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक बाइक को भी जब्त किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों से पुछताछ की गयी तो जीतू उर्फ जीतेन्द्र का नाम माल खरीदने में आया। जिसके बाद पुलिस टीम ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जांच करते हुए आज अवैध अफीम सप्लायर जीतू उर्फ जीतेन्द्र को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, मांगीलाल, अन्नाराम, अगराराम, धन्नाराम शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ