गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता था सप्लाई, इस जगह से सप्लायर गिरफ्तार
गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता था सप्लाई, इस जगह से सप्लायर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिस जिगना और ग्लॉक पिस्टल से गोलियां दागकर हत्या की गई, उन पिस्टल का सप्लायर और गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल श्रीगंगानगर पुलिस की गिरफ्त में है। शकील, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का प्रमुख हैंडलर है, जो श्रीगंगानगर में एक बिजनेसमैन पर फायरिंग की वारदात करने पहुंचा था। लेकिन वारदात से पहले ही बाइक सवार शकील की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में शकील ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शकील के दाहिने पैर में लगी और वह बाइक से गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से डिस्चार्ज होने पर उसे कोर्ट में पेश कर 22 जून तक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में शकील ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शकील अंसारी ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए तुर्कीये और ऑस्ट्रिया निर्मित हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपी श्रीगंगानगर में एक बिजनेसमैन पर फायरिंग करने के मकसद से आया था। इसके अलावा वह उत्तर भारत में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क का भी मेंबर है।
पूछताछ में शकील ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला पर ऑस्ट्रिया, जर्मनी और तुर्की की ग्लॉक P-30, जिगना पिस्टल से गोलियां चलाई गई थीं। शकील ने बताया कि एक पिस्टल की कीमत करीब 6 लाख रुपए है। गैंगस्टर और उभरते हुए बदमाशों को यह पिस्टल उपलब्ध करवाता है। वारदात करने के बाद बदमाशों से हथियारों को वापस ले लेता है। इसके बाद उन्हें दूसरी वारदात में उपयोग किया जाता है। बड़ी वारदातों को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के कहने पर किया जाता है। पूछताछ में सामने आया कि उनके पास इन पिस्टल्स का कलेक्शन भी है, जिसे ठिकानों पर छिपाकर रखा जाता है। वह 11 जून को लुधियाना से श्रीगंगानगर में एक वारदात करने के लिए आया था, लेकिन मुठभेड़ में घायल होने से वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ