9वीं और 11वीं की पूरक परीक्षा 8 अप्रैल से, रिजल्ट 15 को
बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। यह पहली बार है जब शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम भी मार्च में ही घोषित कर दिया है। 9वीं और 11वीं कक्षा में जिन विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई है। उन विद्यार्थियों की पूरक परीक्षाएं 8 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होंगी। पूरक परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। विदित रहे कि 5वीं और 8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा जुलाई में होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ