अचानक आई मूसलाधार बारिश से बीएलडी नहर में आया 30 फीट का कटाव, विभाग में मचा हडक़ंपा
अचानक आई मूसलाधार बारिश से बीएलडी नहर में आया 30 फीट का कटाव, विभाग में मचा हडक़ंपा
खाजूवाला। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बीएलडी नहर में बड़ा कटाव हो गया। 13 बीएलडी के पास स्थित आरडी-78 पर नहर के ओवरफ्लो होने से करीब 30 फीट का कटाव आ गया, जिससे आसपास के किसानों में चिंता का माहौल बन गया है।कटाव की सूचना मिलते ही किसानों ने तत्काल सिंचाई विभाग को अवगत कराया। सूचना के बाद विभाग हरकत में आया और अधिकारियों की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कैथल ने बताया कि सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को घटनास्थल पर भेजा गया है। विभाग जल्द ही कटाव को भरने और नहर की मरम्मत का कार्य शुरू करेगा, ताकि सिंचाई व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नहर में पानी का दबाव बढ़ गया, जिससे नहर ओवरफ्लो हुई और करीब 30 फीट का कटाव हो गया। फिलहाल सिंचाई विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ