Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

rk
1 month ago
बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन

बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अनुभवी विशेषज्ञों में डॉ. दिलीप जी, डॉ उदय व डॉ निर्मला की टीम जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार,चिकित्सा पद्धतियों और स्वास्थ्य संबंधी आहार की जानकारी के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग निवारण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर शरीर की ऊर्जा प्रणाली को संतुलित कर अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं में लाभ पहुंचाने वाली प्रभावी पद्धतियाँ हैं। सत्र में प्रतिभागियों के साथ साथ बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक अनिल जुनेजा, डॉ वत्सला गुप्ता, आकांक्षा माथुर, डॉ पूनम मिड्डा, अमन सिंह राजपुरोहित, साक्षी उपपाध्याय , भंवर जी, साहिल,रिद्धि, मोनिका एव समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

सत्र में दर्द प्रबंधन, तनाव मुक्ति, मर्म चिकित्सा,अनिद्रा, माइग्रेन, सर्वाइकल, कमर दर्द तथा जीवनशैली संबंधी रोगों में इन चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बीकानेर वेलनेस सेंटर के सदस्यों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षुओं तथा स्वास्थ्य जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक जुनेजा ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि संस्था भविष्य में भी योग, प्राकृतिक चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: