Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा : बीकानेर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, गहन जांच के बाद मिला प्रवेश

Bansal sadi
4 months ago
उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा : बीकानेर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, गहन जांच के बाद मिला प्रवेश

उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा : बीकानेर में हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, गहन जांच के बाद मिला प्रवेश
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएसी) द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (एसआई) व प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार को शुरू हुई। पहले दिन बीकानेर जिले में 48 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पारियों में हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से थी, जिसके लिए एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाना था। केंद्रों पर तैनात प्रशासन और पुलिस कर्मियों ने गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। हैंड हेल्ड मशीन से जांच के साथ-साथ आईडी और प्रवेश पत्र का भी सत्यापन किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल को प्रतिदिन दो-दो परियों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिले में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को भी प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक पहली और दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: