Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में लोन का झांसा देकर छात्र का बैंक खाता खुलवाया, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने का आरोप

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर में लोन का झांसा देकर छात्र का बैंक खाता खुलवाया, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने का आरोप

बीकानेर में लोन का झांसा देकर छात्र का बैंक खाता खुलवाया, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर 12वीं कक्षा के छात्र का बैंक खाता खुलवाकर उसे कथित साइबर ठगी में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। छात्र की रिपोर्ट पर साइबर पुलिस थाना बीकानेर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय सुरज प्रजापत पीएमश्री सादुल स्कूल, बीकानेर में कक्षा 12 में पढ़ता है और पढ़ाई के साथ गंगाशहर के महावीर चौक स्थित पापड़ कारखाने में काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात रामपुरा बस्ती निवासी राजेश प्रजापत से हुई थी। सुरज का आरोप है कि राजेश ने खुद को फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला बताते हुए उसे लोन दिलाने का झांसा दिया।

परिवादी के अनुसार राजेश के कहने पर वह उसके साथ पीएनबी बैंक गया और अपने नाम से बैंक खाता खुलवाया। खाता खुलने के बाद राजेश ने उसकी पासबुक और बैंक से संबंधित दस्तावेज अपने पास रख लिए। उसने 5-7 दिन में लोन स्वीकृत होने की बात कही।

कई दिन बीतने के बाद भी लोन नहीं मिलने पर सुरज बैंक पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में लाखों रुपए का लेनदेन हो चुका है। साथ ही खाते के खिलाफ साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली और बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया।

सुरज का आरोप है कि जब उसने राजेश से इस संबंध में जानकारी मांगी तो वह पहले टालमटोल करता रहा। आरोप है कि दबाव डालने पर राजेश ने कथित रूप से बताया कि उसने सुरज का बैंक खाता साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बेच दिया था और खाते का इस्तेमाल कथित ठगी के लेनदेन में किया गया।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि राजेश और उसके साथी अन्य युवाओं के बैंक खाते भी लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी राजेश प्रजापत और उसके साथियों की भूमिका, बैंक खाते में हुए लेनदेन तथा कथित साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: