Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान

rk
2 weeks ago
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान

सम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावक
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले प्राइमरी एवं मिडल विंग के विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आज सत्र 2025-26 में प्री प्राइमरी, प्राइमरी एंव मिडल विंग में अपनी कक्षानुसार श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्रदान करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी मंच पर आकर गौरवान्वित अनुभव कर रहे थे।
डॉ. नितिन बंसल वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी-राजस्थान ओरिएंटल इंस्टिट्यूट,
प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी  एचओडी संस्कृत-महारानी सुदर्शना कॉलेज, कीर्ति बंसल उप प्रधानाचार्य राजकीय सादुल सीनियर सेकंडरी विद्यालय, रविंद्र भटनागर प्रधानाचार्य आरएसवी, कोऑर्डिनेटर लोकेश शर्मा,श्वेता दाधीच, निशा शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नितिन बंसल एवं कीर्ति बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारण करके इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थी जीवन में विद्यालय के महत्व को भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्पष्ट किया। डॉ. उज्जवल गोस्वामी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि अध्ययन ही जीवन में आगे बढ़ा सकता है संस्कार भी इस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट भूमिका रखते हैं अतः विद्यार्थी को अपने संस्कारों से परिचित कराना अभिभावकों का प्रथम कर्तव्य है। प्राचार्य भटनागर ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सफल जीवन ही विद्यालय का प्रथम उद्देश्य है तथा मुस्कुराता बालपन ही सफलता की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन ऋतु शर्मा ने किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: