Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह सम्पन्न, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Bansal
6 hours ago
विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह सम्पन्न, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सागर रोड स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक,1 में शनिवार को विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महिपाल सिंह ने की । उप-प्राचार्य कमला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद शिवाजी, अशोक, रमन ,टैगोर सदन के नवनिर्वाचित विद्यार्थियों द्वारा परेड की गई । इसके पश्चात नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर प्राचार्य महिपाल सिंह और उप प्राचार्य कमला ने अलंकृत किया ।

 

 

नवनिर्वाचित विद्यालय कप्तान ऋषभ सिंह एवं  अनुष्का सहित चारों सदनों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। अपने उद्बोधन में प्राचार्य  महिपाल सिंह ने कहा, नेतृत्व का अर्थ है सेवा। ये पद गर्व के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के लिए हैं। आप सभी अनुशासन और संस्कार के प्रतीक बनें। उप-प्राचार्य कमला ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक सेतु का कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन  प्राथमिक शिक्षिका दीप्ति कौशिक और वरिष्ठ हिन्दी शिक्षिका वर्षा स्वामी ने किया । विद्यालय सह कप्तान अक्षिता ने आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर मुख्याध्यापक श्री विजय सिंह बाना और वरिष्ठ शिक्षक मुरली मनोहर और सभी सदनों के प्रभारी नविता यादव (अशोक सदन), जगदीश प्रसाद सोनी(टैगोर सदन),भवानी शंकर मीणा(अशोक सदन), पन्नालाल मेघवाल(रमन सदन) उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: