बीकानेर के लूणकनसर, मलकीसर सहित गांवों में तूफानी बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों विधुत पोल गिरे
बीकानेर के लूणकनसर, मलकीसर सहित गांवों में तूफानी बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों विधुत पोल गिरे
बीकानेर।मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बुधवार दोपहर बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर में बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे ठंडी हवाएं चलने लगीं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने से आमजन ने राहत की सांस ली।वहीं जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के मलकिसर-शेखसर इलाके में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचा दी। करीब 15 मिनट तक चले तूफान के कारण एक दर्जन से अधिक विद्युत पोल और कई पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।ग्रामीणों के अनुसार तेज आंधी के चलते 33 केवी विद्युत लाइन के पोल टूटकर सडक़ पर गिर गए। इसके कारण शेखसर जीएसएस से निकलने वाली विभिन्न विद्युत लाइनों का संचालन बाधित हो गया और आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। तूफान के साथ हुई बारिश ने भी क्षेत्र में असर दिखाया।खोडाला और अमरपुरा गांवों में बरसात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित रहा तथा बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और बिजली आपूर्ति बहाल करने के साथ क्षतिग्रस्त पोलों एवं विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य में जुट गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ