Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में गर्मी ने किया हाल बेहाल, इन जगहों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट

3 months ago
बीकानेर में गर्मी ने किया हाल बेहाल, इन जगहों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट

बीकानेर में गर्मी ने किया हाल बेहाल, इन जगहों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट


बीकानेर। जयपुर और अलवर के कई इलाकों में आज (सोमवार) सुबह-सुबह बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। उधर, उदयपुर संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन से हो रही आंधी-बारिश की वजह से गर्मी कम हुई है। राज्य में तीन दिन 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले रविवार (28 जून) को श्रीगंगानगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर के अलावा जयपुर, जोधपुर, अलवर, पिलानी, करौली, दौसा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इन शहरों में दिन के अलावा रात में भी तेज गर्मी और उमस से हालात खराब हैं। 

पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर धीमा पड़ने से गर्मी, उमस तेज हो गई। श्रीगंगानगर में रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 43.8, बीकानेर में 43.2, चूरू में 43.1, बाड़मेर में 42.2, जोधपुर, हनुमानगढ़ में 41.4, करौली में 40.3, दौसा में 40.8, कोटा में 40.3, पिलानी (झुंझुनूं) में 40.9, अलवर में 40.6, टोंक में 39.6, अजमेर में 39.4, सीकर में 39, नागौर, जालोर में 39.2, झुंझुनूं में 39.9 और पाली में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों में गर्मी के साथ जबरदस्त उमस रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: