यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं का सरसावा स्टेशन पर ठहराव
यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं का सरसावा स्टेशन पर ठहराव
बीकानेर। उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अम्बाला मण्डल के सरसावा स्टेशन पर 02 जोडी रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार
गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 16.22 बजे आगमन एवं 16.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 11.39 बजे आगमन एवं 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 23.32 बजे आगमन एवं 23.33 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.26 से 02.09.26 तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.28 बजे प्रस्थान करेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ