खुलासा न्यूज,बीकानेर। चोरी के मामले मेंं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। इस सम्बंध में परिवादी जयप्रकाश ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 28 अप्रेल की सुबह जब वह गोदाम में पहुंचा तो गोदाम में सामान गायब मिला।
जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के इस प्रकरण में पूर्व में ही प्रेमकुमार, तालिफ, पुखराज, गौरीशंकर को गिरफ्तार किया। जिनसे सख्ती से पुछताछ की तो आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ