बीकानेर ब्रैकिंग : सोलर कंपनियों से अवैध वसूली के आरोप में इस थाने के सीआई को किया निलंबित
बीकानेर ब्रैकिंग : सोलर कंपनियों से अवैध वसूली के आरोप में इस थाने के सीआई को किया निलंबित
बीकानेर। खेजड़ी कटाई, सोलर कंपनियों से कथित अवैध वसूली और मिलीभगत के आरोपों से जुड़े मामले में राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय ने सीआई पवन सिंह को निलंबित कर दिया है।
पवन सिंह पर सोलर कंपनियों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध वसूली से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोपों के अनुसार, उनके भाई के नाम से संचालित कंपनी में 40 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का मामला भी सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने निलंबन की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि सीआई पवन सिंह की अधिकांश पोस्टिंग बीकानेर और फलोदी क्षेत्र के उन थाना इलाकों में रही है, जहां बड़ी संख्या में सोलर प्लांट संचालित हैं। इसी वजह से सोलर कंपनियों से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।
पुलिस मुख्यालय की कार्रवाई के बाद मामले से जुड़े आरोपों और कथित वित्तीय लेन-देन की जांच को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, आरोपों की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ