इतनी तारीख को बीकानेर आएंगे डोटासरा और जुली
बीकानेर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली बीकानेर आएंगे। दोनों ही नेता 3 अक्टूबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और डूडी के समर्थक भी मौजूद रहेंगे। डोटासरा और जुली के बीकानेर पहुंचने से कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेता सभा में शिरकत कर डूडी को श्रद्धांजलि देंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता बढ़ गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ