Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 11 अगस्त की रात तक कर सकते हैं आवेदन

6 hours ago
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 11 अगस्त की रात तक कर सकते हैं आवेदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभाग में अध्ययन-अध्यापन की उत्कृष्टता में निरंतर सुधार एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने तथा पात्र शिक्षकों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रत्येक श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान एवं पुरस्कार चयन में समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला एवं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पात्र शिक्षक शाला दर्पण के माध्यम से प्रक्रिया से 11अगस्त की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

 


राज्य स्तर पर कक्षा वर्गानुसार—कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12—समेकित मेरिट के आधार पर प्रत्येक कक्षा वर्ग से 22 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार तीनों कक्षा वर्गों से कुल 66 शिक्षकों का चयन होगा।
इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रत्येक जिले से प्रत्येक कक्षा वर्गानुसार एक-एक शिक्षक का चयन किया जाएगा। कुल 41 जिलों से तीन कक्षा वर्गों के अनुसार 123 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
पांच वर्ष का नियमित अध्यापन अनुभव अनिवार्य
आवेदन के लिए शिक्षक का नियमित रूप से कम से कम पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना आवश्यक है। वहीं 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले आवेदक राज्य अथवा जिला स्तर पर चयन के लिए पात्र नहीं होंगे।

 

 

राज्य स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत शिक्षकों को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र जिला स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: